The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

मौसम में बदलाव, छत्तीगसगढ़ में 9 और 10 को तेज हवाओं के साथ हो सकती है बारिश

Spread the love

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब के चलते छत्तीसगढ़ में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और चक्रवाती तूफान की संभावना जताई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में गहरा अबदाब बना हुआ है, जिसके चलते छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। मौसम में बदलाव के बाद मौसम विभाग ने 9 और 10 दिसंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं, मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि दक्षिण छत्तीसगढ़ बारिश का मुख्य केंद्र रहेगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor