The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्रधान आरक्षक अंजू सिंह बनी स्ट्रॉन्ग वुमन ऑफ छत्तीसगढ़

Spread the love
“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव । पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा मंगलवार को स्थानीय महिला प्रकोष्ठ में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक अंजू सिंह को राज्यस्तरीय महिला पावर लिफ्टिंग में 2 गोल्ड व नेशनल में 1 सिल्वर मेडल के साथ छत्तीसगढ़ स्ट्रांग वुमन का खिताब प्राप्त करने व बेहतर प्रदर्शन से राजनांदगांव पुलिस का नाम रोशन करने पर बधाई दी व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक (IUCAW) नेहा वर्मा व महिला प्रकोष्ठ प्रभारी सतरूपा तारम उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि 13 से 15 दिसंबर 21 तक दुर्ग में आयोजित राज्य स्तरीय महिला पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में विजयी होने पर दुर्ग विधायक अरुण वोरा के हाथों 02 गोल्ड मेडल एवम स्ट्रांग वुमन का खिताब दिया गया। साथ ही इंदौर में 19 दिसंबर को सम्पन्न राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में अंजू सिंह को द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर सिल्वर मेडल मिला था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor