The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

प्रभारी मंत्री अनिला भेंड़िया दो अक्टूबर को विभिन्न ग्रामों में करेंगी लोकार्पण शिलान्यास

Spread the love

कुरूद। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री अनिला भेंड़िया शनिवार दो अक्टूबर को धमतरी जिले के प्रवास पर रहेंगी। उनके द्वारा कुरूद विकासखण्ड के ग्राम बगदेही, पचपेड़ी तथा खपरी में विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह शनिवार दो अक्टूबर की सुबह 11.00 बजे डौंडीलोहारा, जिला बालोद से रवाना होकर दोपहर 12.30 बजे कुरूद विकासखण्ड के ग्राम बगदेही पहुंचेंगी, जहां पर निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा शिलान्यास करेंगी। इसके उपरांत केबिनेट मंत्री श्रीमती भेंड़िया दोपहर 2.45 बजे कुरूद ब्लॉक के ग्राम पचपेड़ी में निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगीं। तत्पश्चात् दोपहर 3.45 बजे कुरूद के ग्राम खपरी (सी.) में गांधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। कार्यक्रम के उपरांत प्रभारी मंत्री शाम सवा चार बजे ग्राम खपरी से डौंडीलोहारा के लिए प्रस्थान करेंगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *