The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री बघेल ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर सभी जिलों को अलर्ट रहने कहा,कोरोना पर वरिष्ठ अधिकारियों की ली उच्च स्तरीय बैठक

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की। इस बैठक में सीएम भूपेश बघेल ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर सभी जिलों को अलर्ट रहने कहा है। वही रोजाना जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए है। अस्पतालों में सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने कहा। सभी जगहों पर कोविड अनुकूल व्यवहारों का कड़ाई से पालन करवाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है , हम निश्चित रूप से तीसरी लहर की ओर बढ़ रहे हैं। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ेंगे। इसकी जल्द पहचान और तत्काल इलाज शुरू कर स्थिति नियंत्रित की जा सकती है। बड़े आयोजनों और सभाओं पर रोक लगाने की आवश्यकता है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *