The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सड़क दुर्घटना में घायल भारत यादव की मृत्यु पर जताया दुख, परिजनों को 4 लाख रूपए देने की घोषणा की

Spread the love

रायपुर। 20 अगस्त 2023. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज पाटन में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल श्री भारत यादव की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की है। उन्होंने मृतक के परिजनों को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि आज सवेरे पाटन में बोलेरो और दोपहिया वाहन एक्टिवा की टक्कर में श्री भारत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल इलाज के लिए पाटन के शासकीय अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor