The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूरे प्रदेश के दौरे पर निकलने की कर रहे हैं तैयारी

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक बार फिर पूरे प्रदेश के दौरे पर निकलने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री सचिवालय में काम शुरू हो गया है। बताया जा रहा है, विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री का यह दौरा शुरू हो सकता है। इस दौरे में मुख्यमंत्री प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में काम से एक स्थान पर जरूर पहुंचेंगे। वे योजनाओं की जमीनी हकीकत देखने के साथ लोगों से विधायकों के बारे में फीडबैक भी लेंगे।तीसरा साल शुरू होते ही कांग्रेस संगठन ने चुनाव की शुरुआती तैयारी तेज कर दी है। संगठन में खासकर बूथ स्तर की इकाई को नए सिरे से चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद शुरू हुई है। इस बीच कांग्रेस का सदस्यता अभियान भी चल रहा है। कांग्रेस इस साल संगठन को मजबूत करने की तैयारी में जुटी है। इस बीच सरकार के स्तर पर तैयारियां जारी हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *