The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पुलिस आरक्षक को बुरी तरह पीटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र में आरक्षक से मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक टिकरापारा क्षेत्र के संतोषी नगर में मारपीट की घटना हुई थी। किसी विवाद पर लड़कों ने राजेंद्र भाठी और हेमंत जगने से झगड़ा किया और मारपीट की। हेमंत जगने रक्षित केंद्र में पदस्थ आरक्षक है, और अपने निजी कार्य से सिवीस में अपने जीजा के घर गया हुआ था। राजेंद्र भाठी हेमंत जगने का जीजा है। मारपीट करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर ली गयी है जिनमें से एक राजेंद्र भाठी का मकान मालिक है। प्रार्थी राजेंद्र भाठी की रिपोर्ट पर थाना टिकरापारा में एफआईआर दर्ज़ कर कार्यवाही की जा रही है।पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. सोनू सिंह राजपूत पिता लोकेश सिंह राजपूत 24 वर्ष संतोषी नगर दुर्गा पारा टिकरापारा थाना रायपुर।
  2. किरण सेन पिता नारायण सेन 42 वर्ष संतोषी नगर दुर्गा पारा टिकरापारा थाना रायपुर। (मकान मालिक)

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor