The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ पुलिस अफसरों का हुआ प्रमोशन,पढ़ें पूरी खबर

Spread the love

रायपुर। प्रदेश के कुछ पुलिस अफसरों का प्रमोशन हुआ है। इसे लेकर छत्तीसगढ़ गृह मंत्रालय ने एक बैठक की, इसमें अफसरों को प्रमोट करने पर चर्चा हुई। इसके बाद 13 आईपीएस अफसरों को प्रमोशन देकर उनका कद बढ़ा दिया गया है। जल्दी ही इसका ऑफिशियल आदेश निकलेगा। राज्य सरकार ने डीपीसी की बैठक के बाद यह फैसला लिया है। इसमें 1990 बैच के आईपीएस अफसर राजेश कुमार मिश्र को विशेष पुलिस महानिदेशक,97 बैच के दीपांशु काबरा एडीजी बनाए गए हैं। 2004 बैच के अभिषेक पाठक नेहा चंपावत, अजय कुमार यादव, बद्रीनारायण मीणा, अंकित गर्ग, संजीव शुक्ला को पुलिस महा निरीक्षक और 2007 बैच के रामगोपाल गर्ग, जितेंद्र कुमार मीणा, दीपक कुमार झा,अभिषेक शांडिल्य, धर्मेंद्र कुमार गर्ग को डीआईजी बनाया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *