The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 28 नवंबर को ‘समता पुरस्कार’ से पुणे में किया सम्मानित जाएगा

Spread the love

THEPOPATLALअखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद की ओर से 28 नवंबर को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ‘समता पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष छगन भुजबल के मार्गदर्शन में उन्हें 1 लाख रुपए, फूले पगड़ी, मानद शॉल और स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा। ये कार्यक्रम समता भूमि, फुले वाडा, पुणे में आयोजित किया गया है। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति के साथ-साथ राज्य भर से समता परिषद और समता सैनिक के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। महात्मा फुले पुण्यतिथि समता दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद की ओर से सामाजिक, राजनीतिक, साहित्य, पत्रकारिता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले व्यक्तियों को प्रतिवर्ष ‘महात्मा फुले समता पुरस्कार’ दिया जाता है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor