The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश के धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव ‘नेता जी‘ के निधन का समाचार भारतीय लोकतांत्रिक नींव के एक पत्थर के ढह जाने जैसा है। यूपी के मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने जनता की सेवा की, वे आजीवन साम्प्रदायिकता के खिलाफ खड़े रहे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मुलायम सिंह यादव के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *