The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मुख्यमंत्री का वनांचल झलमला में दौरा, कटते भोरमदेव अभ्यारण्य व वनांचल के जंगल को लेकर शिकायत की तैयारी, अधिकारियो में हड़कंप

Spread the love

”दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। प्रदेश के मुख्यमंत्री का वनांचल में दौरा में वन विभाग की लंबी शिकायत हो सकती है। भोरमदेव अभ्यारण्य में लगातार हो रहे अवैध कटाई व रेंगाखार, खारा के जंगल मे लगातार चल रही कुल्हाड़ी की शिकायत हो सकती है। वन समिति द्वारा भी वनों की सुरक्षा पर कोई विशेष ध्यान नही दे रही है। जिले का एक मात्र भोरमदेव अभ्यारण तक मे अवैध कुल्हाड़ी चल रही है। वही अभ्यारण में हो रहे अवैध कब्जा पर भी रेंजर व डीएफओ कोई ध्यान नही दे रहे है। इसके कारण जंगल पूरी तरफ खत्म होते जा रहे है। वही रेंगाखार व खारा में भी रोज अवैध कटाई हो रही है। मुख्यालय में कर्मचारियों अधिकारियों नही रहते है। इसके कारण लकड़ी चोर सक्रिय है। जबकि रेंजर व अन्य अधिकारी दौरा मारने से कतराते है। लगातार हो रही वनों की अवैध कटाई से जंगल पूरी तरफ खत्म होते जा रहा है। इधर मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में अधिकारी जुटे हुए है, इधर कुछ लोग जंगल की अवैध कटाई की शिकायत करने तैयारी कर रहे है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *