The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बृजमोहन ने भूपेश से पूछा -क्या राज्यपाल के अधिकार आपके सुविधानुसार होंगे?

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राज्यपाल के अधिकारों की समीक्षा करने की बात कहे जाने पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भूपेश बघेल जी जिस राज्यपाल ने आपको शपथ दिलाई, जिस संविधान के तहत अब मुख्यमंत्री बने हैं आप उसी पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि क्या संविधान और राज्यपाल के अधिकार आपकी सुविधानुसार होंगे?
बृजमोहन ने कहा की राज्यपाल के अधिकारों की समीक्षा की बात कहकर आप संविधान का अपमान कर रहे हैं। इसका अधिकार किसी को है तो राष्ट्रपति को है, संसद को है, और आप तो अपने आप को राष्ट्रपति और संसद, संविधान से ऊपर मानने लगे हैं।
बृजमोहन ने भूपेश से कहा की आपके अधिकारों की समीक्षा कौन करेगा? आप राज्यपाल जी के खिलाफ बोल देते हैं, संविधान के खिलाफ बोल देते हैं। कभी नेहरू जी ने, इंदिरा जी ने, नरसिम्हा राव जी ने भी इस प्रकार की बात नहीं की।
उन्होंने कहा मुझे लगता है भूपेश जी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय नेता हो गए है। बदहाली के दौर से गुजर रहे छत्तीसगढ़ की चिंता छोड़, जिन मुद्दों से जनता का कोई सरोकार नही है बेवजह उन बातों को कर, जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor