हर बूथ तक जाएगी कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा

Spread the love

धमतरी। मोदी सरकार के घर-घर तिरंगा अभियान के जवाब में कांग्रेस ने 9 अगस्त से भारत जोड़ो पदयात्रा निकालने की तैयारी शुरू कर दी हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना, पूर्व अध्यक्ष मोहन लालवानी ने बताया कि भारत जोड़ो पदयात्रा हर बूथ तक जाएगी. पदयात्रा के दौरान कमजोर वर्ग पर फोकस होगा। उन्होंने ने बताया कि 9 अगस्त से शुरू होगी यात्रा । कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ जनजागरण यात्रा होगी। उन्होंने ने कहा कि भारत जोड़ो पदयात्रा के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में शुरुआत व आखिरी के पाइंट निर्धारित किए जाएं. पदयात्रा के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण कर उनके परिवारजनों से मुलाकात किया जाएगा।. प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 75 किलोमीटर की पदयात्रा अनिवार्य रूप से की जायेगी।. इस दौरान महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ जनजागरण किया जाएगा।. पदयात्रा खासकर ऐसे गांव या मोहल्ले में रूकेगा जो दलित, आदिवासी या फिर कमजोर वर्ग का हो. लोगों के साथ जनसंवाद कर घर घर पर्चे भी बांटें जायेगे।. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के संदेश व सरकार के कार्यक्रमों का पॉम्पलेट वितरित किया जाएगा। आजादी की लड़ाई कांग्रेस ने ही शुरू की थी। प्रत्येक विधानसभा की पदयात्रा में 200 लोग तिरंगा लेकर चलेंगे और गांधी टोपी लगाएंगे. पदयात्रा का हर दिन अलग- अलग लोग नेतृत्व करेंगे।प्रभातफेरी के साथ सुबह कांग्रेसजन श्रमदान भी करेंगे।सरकार की योजनाओं के प्रचार के लिए रथ भी साथ होगा।भारत जोड़ो पदयात्रा के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने ने कहा कि
प्रभातफेरी निकलेगी, जिसमें रामधुन गाया जाएगा। पदयात्रा का समापन 15 अगस्त को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.