कोलियारी के हाई स्कूल में मनाया बाल दिवस, हुआ विविध कार्यक्रम आयोजित

Spread the love
“दीपक साहू की रिपोर्ट”

कुरूद। आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व प. जवाहर लाल नेहरू की जन्मजयती को हाई स्कूल कोलियारी में बाल दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें विविध प्रकार के कार्यो जैसे, रंगोली, चित्र कला, निबंध, मेहंदी आदि के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता आजादी के आंदोलन, भारत माता की चित्र एवँ निबंध लेखन के माध्यम से आजादी अमृत महोत्सव, स्वच्छता, शिक्षा, पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदान संबंधी विभिन्न इतिहास के सोपानों को दर्शाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लाक युवा कांग्रेस भखारा एवँ शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजू साहू ने कहा कि भारत वर्ष की आजादी का एक स्वर्णिम इतिहास रहा है। जिसमे न कितने असंख्य देश भक्तों ने अपनी प्राणों की आहुति देकर इस आजाद भारत की कल्पना को साकार किया। उसमें से एक नेहरू जी भी थे। जिन्होंने भारत की आजादी में कई बार जेल की यात्राएं की, क्रांति के समय क्रांतिकारियों को संसाधन मुहैया कराया और अंग्रेजी हुकूमत को भारत भूमि से भगाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और भारत की आजादी के बाद प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में विकास के पथ पर देश को आगे बढ़ाया। भारत वर्ष के लिए इसी योगदान को चिरस्थायी रखने एवँ बच्चो के प्रति विशेष लगाव के कारण उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। अध्यक्षता संस्था प्रमुख गीता साहू ने की और बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित की और शिक्षा के महत्व को बताया। ततपश्चात कार्यक्रम के प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कर उनको अपने मे समाहित प्रतिभा को निखारने के लिए एवँ पर्यावरण के संरक्षण के उद्देश्य के दृष्टिकोण से सभी प्रतिभागी बच्चों को एक- एक गमला प्रदान किया गया। जिसमें बच्चे पौधा लगाकर उसे स्कूल परिसर में ही संवर्धित और सरंक्षित कर देखभाल करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रबंधन समिति द्वारा बच्चों का स्वागत कर मिठाई और चॉकलेट वितरण किया। इस अवसर पर रामरतन साहू, योगेश्वरी साहू, प्राथमिक शाला अध्यक्ष भवरलाल साहू, कोसरे सर, रामा सर, बघेल सर, लिलिमा मेडम, शिखा मेडम, भृत्य गिरिराज साहू उपस्थित थे। वही व्याख्याता रीना मैडम ने मंच संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.