गरीब परिवार के मदद के लिए सामने आई नगर भाजपा,किडनी प्रत्यारोपण हेतु नगर मंडल ने 51000/- की सहयोग राशि प्रदान की

Spread the love

जगदलपुर । भाजपा नगर जगदलपुर के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में किडनी प्रत्यारोपण हेतु 51000/-हजार की राशि बी. देव कृष्णा को दी गई।देव कृष्णा की उम्र 32 वर्ष है जो सैलून का व्यवसाय करते है।इनकी मदद के लिए नगर मंडल भाजपा जगदलपुर सामने आया है। किडनी प्रत्यारोपण में बहुत बड़ी राशि लगने वाली है इसमें एक छोटा सा सहयोग 51000/- की राशि मानवीय दृष्टि से अपना सामाजिक दायित्व मानकर नगर मंडल द्वारा दिया गया जैसा कि सेवा ही संकल्प ही भाजपा का संस्कार है,समस्त कार्यकर्ताओं ने सहयोग राशि देने के साथ साथ उनके जल्द ठीक होने की कामना भगवान से कर रहे हैं।बी. देव कृष्णा का किडनी का प्रत्यारोपण सफल हो।यही कामना कार्यकर्त्ताओ द्वारा किया जा रहा है।इनके पिता जिनकी उम्र 62 वर्ष से अधिक है जो पिता का दायित्व समझकर अपना किडनी बच्चे को दे रहे हैं।यह संदेश हर पिता के लिए है।किडनी देने के बाद इनके पिता भी जल्द स्वस्थ हो ये भी कामना भगवान से कार्यकर्ता कर रहे है।इस जरूरतमंद परिवार के साथ भाजपा परिवार सदैव खड़ा है,इनकी मदद के लिए सतत आगे भी प्रयासरत रहेंगे। नगद राशि के साथ-साथ इनके गूगल पे, फोन पे और अकाउंट नंबर का भी प्रचार-प्रसार लगातार नगर भाजपा द्वारा किया जा रहा है।नगर भाजपा ने समस्त जनो से अपील भी की है कि जो भी सहयोग करना चाहते है वे सीधे उनके अकाउंट नम्बर 52662250003031 केनरा बैंक,आईएफसी कोर्ड CNRB0001188 में सहयोग राशि डाल सकते है।फोन पे, गूगल पे एवम पेटियम नम्बर 8085373149 है।यह परिवार को दवा के साथ-साथ मानवीय संवेदना की ज्यादा जरूरत है, ऐसे में पूरा भाजपा का परिवार इनके साथ खड़ा है। 51000/- की सहयोग राशि इस परिवार को शनिवार को दिया गया।इस परिवार की आर्थिक कमी को दूर करने हेतु लगातार प्रयास जारी रहेगा इसके लिए हमें शहर में व्यापारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों,बच्चे, मजदूरों के पास भी जाना पड़े तो नगर भाजपा मदद हेतु जाएंगे। यह परिवार बस्तर सहित भारत का बहुमूल्य धरोहर है। परिवार का संकट हम सब का संकट है ।हम सब मिलकर इसे दूर करने में अपनी भूमिका निभाएंगे। नगर भाजपा के समस्त कार्यकर्ता और समस्त भाजपा परिवार मिलकर परिवार के लिए सहयोग राशि और आशीर्वाद और जल्द स्वस्थ होने की कामना के साथ इस परिवार के साथ खड़ा है।
नगर भाजपा के दिलीप भदोरिया के द्वारा 5100 सीधे गूगल एप के माध्यम से सीधे उनके अकाउंट में ट्रांसफर किया गया है, इसी तरह से बहुत से लोग सीधे उनके अकाउंट में राशि ट्रांसफर कर रहे हैं हमारा प्रयास इनके लिए आगे भी जारी रहेगा।किडनी प्रत्यारोपण हेतु डॉक्टर ने 13 लाख लगने की बात कही है इनका इलाज विशाखापत्तनम के AINU(एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ नेफरोलोजी एंड यूरोलॉजी)हॉस्पिटल में किया जा रहा है।जिसमे 08 लाख किडनी प्रत्यारोपण हेतु,02 लाख दवाइया एवम तीन महीने बेड रेस्ट व दवाइयां हेतु 03 लाख खर्च आना है।परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है! आप सभी से सहयोग अपेक्षित है।इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे,वार्ड पार्षद मोती राम बघेल,संग्राम सिंह राणा,सुधा रानी,आशुतोष पाल, दिगंबर राव, राजपाल कसेर,अतुल सिम्हा,रोशन झा,गणेश काले,नागेश्वर राव,संतोष बाजपेई,सूर्य भूषण सिंह,अभिषेक तिवारी,संजय चंद्राकर,शिरीष मिश्रा ,आलेख तिवारी,सुरेश कश्यप,सतीश बाजपेई,गजेंद्र पगाडे,रमन्ना सोनी, सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

“सुभाष रतनपाल की रिपोर्ट”

Leave a Reply

Your email address will not be published.