दुकान मालिक और 2 नकाबपोश बदमाशों में हुई झड़प,आरोपी फरार
रायपुर। जांजगीर मुलमुला थाना क्षेत्र में बनाहिल-मुलमुला मुख्यमार्ग पर गनपत साहू की किराना दुकान है। वहीं वह अपने परिवार के साथ रहते भी हैं।12 नवंबर की देर रात करीब 1 बजे आवाज सुनकर परिवार वालों की नींद खुली। उन्होंने चेक किया तो नकाबपोश 2 बदमाश उनके घर में घुसने का प्रयास कर रहे थे। इस पर गनपत साहू का पुत्र राजेश ने दरवाजा खोला, तभी लुटेरे अंदर घुसने की कोशिश करने लगे। राजेश अकेले ही एक लुटेरे से भिड़ गया। तभी उसका दूसरा साथी भी आ गया। दोनों ने मिलकर राजेश पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। थोड़ी देर बाद बदमाश वहां से भाग निकले। 13 नवंबर को इसकी जानकारी आसपास के लोगों को लगी तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। खास बात यह है कि सीसीटीवी फुटेज में अपराधियों के चेहरे नजर आने के बावजूद पुलिस उन तक पहुंचने में नामकाम साबित हो रही है। इसके चलते लोगों में पहले से नाराजगी है। इस वारदात के बाद गुस्सा बढ़ गया है। लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया है और प्रदर्शन कर रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर है और समझाने का प्रयास कर रही है।

