The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

दिल्ली से लौटे सीएम, बस्तर विकास, आयुर्वेदिक AIIMS और UPSC छात्रों को लेकर की अहम चर्चा

Spread the love

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय दिल्ली दौरे से रायपुर लौटने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्रीय नेताओं के साथ छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक बातचीत हुई है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान बस्तर क्षेत्र के विकास और सुरक्षा संबंधी विषयों पर चर्चा की गई। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात में छत्तीसगढ़ में आयुर्वेदिक AIIMS की स्थापना की मांग रखी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में औषधीय जड़ी-बूटियों की प्रचुर उपलब्धता को देखते हुए आयुर्वेद आधारित शोध और उपचार को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाले 13 विद्यार्थियों ने UPSC प्रारंभिक परीक्षा पास की है और अब उनकी मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। आपातकाल की वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री ने 25 जून को “संविधान हत्या दिवस” बताते हुए कहा कि उस दौर में लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों का हनन हुआ था, इसलिए नई पीढ़ी को इसके बारे में जानकारी होना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *