Wednesday, November 11, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

राजिम माघी पुन्नी मेला में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक कलाकारों की हो रही रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति, चेतन देवांगन का पंडवानी, कविता वासनिक, दीपक चंद्राकर एवं पद्मश्री डॉ. ममता चन्द्राकर की प्रस्तुति होंगे मुख्य आकर्षण

Spread the love
“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। राजिम माघी पुन्नी मेला के मुख्य मंच पर छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक गायकों और कलाकारों द्वारा राज्य के पारंपरिक कला एवं सांस्कृतिक और छत्तीसगढ़ वासियों के मन में रचे-बसे कार्यक्रमों की प्रतिदिन प्रस्तुति हो रही है। अब शेष दिनों में राज्य के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। जिसमें 22 फरवरी को पंडवानी गायक चेतन देवांगन, भरथरी गायिका रेखा जलक्षत्री तथा खरोरा के चन्द्रभूषण वर्मा प्रस्तुति देंगे। 23 फरवरी को पद्मश्री आर.एस. बारले द्वारा पंथी नृत्य तथा दुर्ग के राग अनुराग, 24 फरवरी को पप्पु चन्द्राकर के लोकमंच एवं अनुराग धारा के माध्यम से कविता वासनिक प्रस्तुति देंगे। 25 फरवरी को लोक सरगम हिम्मत सिन्हा, अमृता बारले के भरथरी तथा दीपक चन्द्राकर के लोकरंग अर्जुन्दा की प्रस्तुति होगी। 26 फरवरी को लोकमंच कचरा-बोदरा एवं कोरिया के सुनील मानिकपुरी मुख्य आकर्षण होंगे। 27 फरवरी को शिवा जांगड़े के लोकमंच और चंदैनी गोंदा, 28 फरवरी को मीना साहू द्वारा पंडवानी, यशवंत डहरिया द्वारा पंथी एवं रायपुर के अनुराग शर्मा द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी। कार्यक्रम के समापन दिवस पर पद्मश्री डॉ. ममता चन्द्राकर द्वारा तथा तरूण निषाद के लोकमंच कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor