कांग्रेस को लगा झटका सेंदुखार में भावना बोहरा की उपस्थिति में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा प्रवेश

Spread the love

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। रविवार को ग्राम पंचायत सेंदुरखार में मेला मंडई एवं आभार रैली के कार्यक्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा सम्मिलित हुईं। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनकी उपस्थिति में भाजपा प्रवेश किया और भावना बोहरा ने उन्हें सदस्यता दिलाई। इस दौरान भावना बोहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय के लक्ष्य के साथ सर्व जन के हित व अधिकार के लिए कार्य करने वाली पार्टी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कुशल नीतियों, कल्याणकारी योजनाओं, ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं विकास कार्यों से भारत को एक नई दिशा दी है। हमारा भारत विश्व मे अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर रहा है। छत्तीसगढ़ की जनता ने भी भाजपा की इसी नीतियों को देखते हुए विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाकर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाई है। आज यहां कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की, जिनका मैं भाजपा परिवार में स्वागत करती हूं। भावना बोहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता इस बार लोकसभा में पूरे 11 सीटों पर भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने का संकल्प कर चुकी है। प्रधानमंत्री की योजनाओं और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के सुशासन में प्रदेश की जनता उत्साहित है, आज महिलाओं, युवाओं,किसानों, बुजुर्गों एवं प्रत्येक व्यक्ति व वर्ग के लिए डबल इंजन की भाजपा सरकार एक विजन के साथ कर रही है, जहां छत्तीसगढ़ के सर्वांगिण विकास के साथ जनहित के लिए योजनाओं का सुचारू रूप से क्रियान्वयन हो रहा है। मोदी की गारंटी में किये अपने वादों को पूरा करने के लिए लगातार कार्य करते हुए आज महतारी वंदन योजना, किसानों का बकाया धान बोनस, 3100 प्रति क्विंटल में धान खरीदी और तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपये प्रति मानक बोरा देने की योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन हो रहा है, जिससे जनता में एक नया विश्वास दिखाई दे रहा है।आज इन्हीं कुशल नीतियों, कल्याणकारी योजनाओं एवं प्रदेश व प्रदेशवासियों के विकास हेतु बजट में किये गए प्रावधानों से विकासशील छत्तीसगढ़ को आने वाले समय में भाजपा सरकार विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में जरूर सफल होगी। आज केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार के इन्हीं जनहितैषी निर्णयों, उपलब्धियों और राष्ट्र सर्वप्रथम की भावना से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवा, क्षेत्रवासी एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.