The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

PoliticsMadhya Pradesh

कांग्रेस की यूथ मिशन पर मैराथॉन बैठक

Spread the love

भोपाल में मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ‘यूथ मिशन’ को लेकर बड़ी बैठक आयोजित की, जिसमें पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की मौजूदगी में पांच घंटे तक मंथन हुआ। इस बैठक में 40 फीसदी युवा वोटरों को टारगेट करने की रणनीति बनाई गई। बैठक में जयवर्धन सिंह, हेमंत कटारे सहित कई युवा विधायक शामिल हुए। कांग्रेस ने यह फैसला किया कि अलग-अलग संभाग और समाज से आने वाले युवा नेताओं को आगे लाया जाएगा और युवाओं के मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सभी नेताओं से वन-टू-वन फीडबैक लिया। अगले 10 दिन में फिर से बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें यह तय होगा कि युवाओं के किन-किन मुद्दों को कैसे उठाया जाए और उनकी भागीदारी बढ़ाई जाए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor