The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

PoliticsMadhya Pradesh

वन विकास निगम के फैसले पर विवाद, सरकार पर गंभीर आरोप

Spread the love

मध्य प्रदेश में वन भूमि को लेकर एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Umang Singhar ने वन विकास निगम के एक कथित फैसले को लेकर मोहन यादव सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सिंघार ने दावा किया है कि सरकार बिगड़े वन के नाम पर करीब 4.25 लाख हेक्टेयर वन भूमि को कॉरपोरेट कंपनियों को सौंपने की तैयारी कर रही है, जो आदिवासियों के अधिकारों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन पर सबसे पहला हक आदिवासियों का है और उन्हें इससे वंचित करना अन्याय होगा। सिंघार के अनुसार यह भूमि आदिवासियों की आजीविका, पशु चराई और निस्तार का मुख्य आधार है, जिसे निजी हाथों में देना चिंता का विषय है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस फैसले से आदिवासी अपने ही जंगलों में मजदूर बनकर रह जाएंगे, जबकि मुनाफा कॉरपोरेट कंपनियों को मिलेगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *