The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

देश का पहला सरकारी 5 स्टार होटल बिकने की कगार पर

Spread the love


नईदिल्ली। सरकार के कंपनी, बैंकों और एयरलाइन को निजी हाथों में सौंपने के बाद अब राजधानी की शान माना जाने वाला अशोक होटल बिकने की कगार पर है। सरकार ने होटल को ऑपरेट-मेंटेन-डेवलप मॉडल के तहत 60 साल के लएि पट्टे पर देने का प्लान बनाया है। इसके अलावा पीपी मॉडल के तहत होटल की 6.3 एकड़ जमीन को कमर्शियल यूज के लिए बेचा जाएगा। नए सिरे से इसे विकसित करने में 450 करोड़ रुपए का खर्च आने की उम्मीद है। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने यूनेस्को सम्मेलन के लिए इसका 1960 के दशक में निर्माण कराया था। उस समय इसे बनवाने में तीन करोड़ रुपए खर्च हुए थे। आज इसकी कीमत का अंदाजा इससे लगा सकते हैं, उस समय देश में सोने की कीमत 90 रुपए तोला (10 ग्राम) हुआ करती थी, जो आज बढ़कर करीब 52 हजार रुपए तोला है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor