The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

40 साल पुरानी इमारत गिरी, कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका

Spread the love


मुंबई। बोरीवली वेस्ट में साईंबाबा नगर में लगभग 40 साल पुरानी एक चार मंजिला इमारत ढह गई। सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस पहुंची। मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की जानकारी सामने आ रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ । मलबे में 14 से 15 लोगों के फंसे होने की जानकारी सामने आ रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ, जब लोग इस बिल्डिंग के आसपास से गुजर रहे थे। तभी यह भरभरा कर गिर गई। बिल्डिंग का नाम गीतांजलि है। मौके पर फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां, दो बचाव वैन और तीन एंबुलेंस मौजूद हैं। टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई। अधिकारियों ने बताया कि यह इमारत 40 साल पुरानी है। BMC ने इसे जर्जर घोषित कर दिया था। इसके बाद बिल्डिंग को खाली भी करा दिया गया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *