The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

200 से ज्यादा कार और बाइक चुराने वाले गैंग के पांच गिरफ्तार

Spread the love

नई दिल्ली। पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर से 200 से अधिक कारों और मोटरसाइकिलों की चोरी में शामिल रहे एक शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच लोगों की गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से दो कारें और 12 मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद की है। पुलिस के अनुसार ये लोग एनसीआर से वाहन चोरी करने के बाद बुलंदशहर के जहांगीराबाद में वाहनों को काटते और उनके पुर्जों को देश के विभिन्न जगहों पर बेच दिया करते थे।
पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को एक सूचना के आधार पर वाहन चोरी करने वाले गिरोह के नवमुद्दीन, तनवीर, शाह आलम, रिजवान तथा मोहित कुमार को गिरफ्तार किया है। इनका एक साथी अभी फरार है।
डीसीपी ने बताया कि इनकी निशानदेही पर पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के विभिन्न जगहों से चोरी की गई दो कारें, 12 मोटरसाइकिल, 74 टायर , 37 टायर (डिस्क लगे हुए), 11 सीएनजी गैस सिलेंडर आदि बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि बदमाशों ने अब तक 50 से ज्यादा वाहन चोरी की है और एनसीआर से 200 से ज्यादा वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 379 (चोरी) और 411 (चोरी की संपत्ति प्राप्त करना) और अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor