The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

नशीला सिरप बेचने के फिराक में तलाश रहे थे ग्राहक,दो गिरफ्तार

Spread the love

”संजय चौबे”

रायपुर। टिकारापारा इलाके में पुलिस ने 2 ​युवकों को नशीला सिरप बिक्री करते पाए जाने उन्हें गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 90 नग नशीला सिरप जब्त की है।
मिली जानकारी के मुताबिक टिकरापारा थाना पुलिस को 1 मई को सूचना मिली की संजयनगर बकरा मार्केट टिकरापारा में 2 युवक बड़ी मात्रा में नशीला सिरप अपने पास रखे है तथा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे है। जिसके बाद देर शाम पुलिस मौके पर पहुंच दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा। पुछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम मोहम्मद आशीम पिता मोहम्मद सफीक उम्र 34 वर्ष निवासी शिवनगर मठपुरैना तथा असफाक हुसैन पिता ईकबाल हुसैन उम्र 33 वर्ष निवासी संजयनगर टिकरापारा दोनों आरोपी संयुक्त रूप से बाहर से अवैध मादक पदार्थ नशीला ​सिरप लाकर बिक्री करने की जानकारी पुलिस को दी। आरोपियो के पास रखे बैग की तलाशी लेने पर अवैध 90 नग नशीले सिरप कोडीस्टार अनुमानित कीमती 12510 रुपये बरामद हुआ। नशीला सिरप को पुलिस ने जब्त कर आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स एण्ड साइक्रोट्रोपिक सब्सटानसिस एक्ट, 1985 की धारा 21 बी के तहत कार्रवाई की गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *