The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Sports

दिल्ली के पास फिर से नंबर-1 बनने का सुनहरा मौका, श्रेयस अय्यर की हो सकती है-IPL में आज दिल्ली Vs हैदराबाद

Spread the love

IPL- इंडियन प्रीमियर लीग फेज-2 में 22 सितंबर को दिल्ली कैपिटल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। फेज-1 की समाप्ति के समय दिल्ली की टीम 8 मैचों से 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर थी। वहीं, हैदराबाद की टीम 7 मैचों से 2 अंक लेकर आखिरी स्थान पर थी। फेज-2 के पहले मैच में चेन्नई ने मुंबई को हराकर दिल्ली से पहला स्थान छीन लिया। अब दिल्ली के पास फिर से नंबर-1 पर जाने का मौका है।

फेज-1 की शुरुआत से पहले श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में कंधा चोटिल करा बैठे थे। अब वे फिट होकर टीम में वापस आ चुके हैं। उनकी मौजूदगी दिल्ली की बैटिंग को मजबूती देगी। पृथ्वी शॉ और शिखर धवन के रूप में दिल्ली के पास बेहद कामयाब ओपनिंग जोड़ी है। कप्तान ऋषभ पंत, मार्कस स्टोइनिस और शिमरोन हेटमायर की मौजूदगी इस टीम की बल्लेबाजी को बेहद खतरनाक बना देती है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *