The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ अशोक जुनेजा ने दक्षिण बस्तर क्षेत्र के नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा की

Spread the love
“सुभाष रतनपाल की रिपोर्ट”

दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ अशोक जुनेजा द्वारा शुक्रवार को जिला दन्तेवाड़ा के भ्रमण के दौरान पुलिस/सुरक्षा बलों द्वारा माओवादियों के विरूद्ध संचालित किये जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा बैठक ली गई। समीक्षा के दौरान जिला दन्तेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा में संचालित नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा के साथ-साथ शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृत विकास कार्यों की प्रगति के बारे में भी चर्चा की जाकर जिलों में तैनात केन्द्रीय सुरक्षा बलों के साथ समन्वय स्थापित करते हुये माओवादियों के विरूद्ध सुनियोजित ढंग से अभियानों के संचालन तथा विकास कार्यों हेतु आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के संबंध में दिशा-निर्देश दिये गये। बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नक्सल अभियान विवेकानंद सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी., महानिरीक्षक, सीआरपीएफ डी. प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षकगण कमलोचन कश्यप, अभिषेक पल्लव, सुनील शर्मा के साथ-साथ सीआरपीएफ के अधिकारीगण बैठक में उपस्थित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *