पाम्पलेट लगाने व पुलिस की रेकी करने आए 4 नक्सली गिरफ्तार
सुकमा।सुकमा जिले में एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले जवानों को बड़ी सफलता मिली है। सर्चिग पर निकले सीआरपीएफ व जिला पुलिस बल की संयुक्त पार्टी तोंगपाल थाना से झीरम घाटी की ओर रवाना हुई थी। बेंगपाल मोड़ के पास कुछ लोग पुलिस पार्टी को देखकर छिपने व भागने लगे, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में चारों ने नक्सल संगठन के लिए काम करना बताया। चारों बैनर-पोस्टर लगाने के साथ पुलिस की रेकी करने आए थे। सर्चिंग के दौरान सीआरपीएफ व पुलिस बल ने बेंगपाल मोड़ पर 4 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। 4 लोग नक्सल संगठन से जुड़े हुए हैं। गिरफ्तार नक्सलियों में गंगो कुंजामी (35 वर्ष), फगनू सोढ़ी (40 वर्ष), हड़मा मड़कामी (20 वर्ष), बामन करटामी (20 वर्ष) शामिल हैं। सभी नक्सली ग्राम बेंगपाल, थाना-तोंगपाल, जिला सुकमा के निवासी हैं। चारों नक्सली दरभा डिविजन अंतर्गत कटेकल्याण एरिया कमेटी में मिलिशिया सदस्य के रूप में काम कर रहे थे। नक्सलियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में पाम्पलेट बरामद किया गया। सभी लंबे समय से नक्सल संगठन के लिए काम कर रहे हैं और फोर्स को नुकसान पहुंचाने सहित कई घटनाओं में शामिल रहे हैं।
”संजय चौबे”