The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

चौपाटी के पास पसरा गंदगी,ठेले खोमचे से निकलने वाला कचरा डाला जा रहा नाली में

Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढियारी इलाके के भारत माता चौक चौपाटी के पास लगने वाले ठेले,खोमचे से निकलने वाला कचरा सड़क किनारे नाली में ही फेंक दिया जा रहा है। जिसके चलते नाली में कचरा जमा हो गया है।
सुबह मार्निगवॉक पर निकलने वाले लोगों की जब इस पर नजर पड़ी तो उन्होंने बताया कि शासन—प्रशासन शहर को साफ—स्वच्छ बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रहा ताकि गंदगी से लोगों को मुक्ति मिल सके। शहर साफ—सुधरा रखने के लिए नगर निगम के द्वारा सैकड़ो वाहन से चलाकर कचरा ढोने का काम किया जा रहा है। लेकिन इसके बावजूद भी चौपाटी के पास कचरों का ढेर होना स्वछता अभियान पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है। बरसात के मौसम में कचरा जमा होने से कई तरह के संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा हो सकता है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor