The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

टुल्लू पम्प के जरिए गंदा पानी करा खाली,पानी बहाव के लिए की गई तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था

Spread the love

“दीपक साहू की रिपोर्ट”

कुरूद। कुरूद के ग्राम पंचायत गोजी स्थित वार्ड नंबर छह की गलियों में गंदा पानी का भराव हो गया था। इसकी सूचना ग्राम पंचायत को मिलते ही आठ अप्रैल को टुल्लू पम्प के जरिए खाली कराया गया और निस्तारी के लिए पानी बहाव को फिर से नाली से जोड़कर तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की गई। दरअसल निस्तारी पानी का बहाव नाली के माध्यम से ग्रामीण जयमित्र साहू के लगानी खेत में जाता था। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत कुरूद ने बताया कि जयमित्र साहू द्वारा मार्ग में समतलीकरण कार्य कराया जा रहा था, जिसकी वजह से निस्तारी पानी का बहाव रूक गया था, जिससे वार्ड नंबर छह की गलियों में गंदा पानी का भराव हो गया था। सूचना मिलते ही इसका समाधान आठ अप्रैल को कर लिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor