The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

डीजे में डांस को लेकर विवाद झगड़े में बदला

Spread the love

बस्तर। कोडेनार थाने के बड़े आरापुर गांव में शादी में डीजे पर डांस को लेकर हुआ विवाद झगड़े में बदल गया। बताया जा रहा है कि एक युवक के कड़े से लगी चोट से विवाद भड़क गया। देखते ही देखते चाकू और काती जैसे हथियार निकल आए।
हमले में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसका मुख्य आरोपी देवेन्द्र बघेल भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपियों के पास से चाकू, काती और स्टील का कड़ा बरामद किया गया है। मामले में गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *