The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत

Spread the love

बलरामपुर। सामरी पाठ थाने के भुताही गांव में नदी में नहाने गए दो मासूमों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। इससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 और 6 वर्षीय दोनों बच्चे अपने अन्य साथियों के साथ गांव के पास स्थित नदी में नहाने गए थे। भीषण गर्मी के चलते बच्चे नदी में नहाने और खेलने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ के बच्चों ने जब उन्हें डूबते देखा तो शोर मचाते हुए आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।
इसकी सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को बचाने के प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि मृत बच्चे ग्राम पंचायत सबाग और भुताही के निवासी थे। घटना की सूचना पर सामरी पाठ थाना प्रभारी विजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार को दोनों बच्चों का पोस्टमार्टम कराया गया। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *