The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

बाइक गुमने से परेशान युवक ने लगाई फांसी

Spread the love

कोरबा। बाइक गुम हो जाने से परेशान एक 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना सोमवार सुबह बांकी मोंगरा थाने के ग्राम ब्लगीखार में सामने आई। मृतक का नाम दीपक कंवर बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार दीपक कंवर अविवाहित था और मजदूरी कर जीवन-यापन करता था। वह कुछ दिनों पहले दर्री इलाके में गया हुआ था। बताया जा रहा है कि वहां वह नशे की हालत में था और इसी दौरान अपनी बाइक कहीं भूल आया। काफी तलाश के बाद भी बाइक नहीं मिली। बाइक गुम होने के बाद से दीपक काफी परेशान और तनाव में रहने लगा था।

रविवार देर रात दीपक नशे की हालत में घर लौटा। घर पहुंचने के बाद उसने खाना खाया और अपने कमरे में सोने चला गया। परिजनों को उसकी किसी बात पर संदेह नहीं हुआ। सोमवार सुबह काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजन उसे देखने पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला तो खिड़की से झांककर देखा गया। अंदर दीपक का शव पंखे से फंदे पर लटका हुआ था।
यह दृश्य देखकर घर में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही बांकी मोंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा खोलकर शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।
पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले दर्री इलाके में दीपक की बाइक गुम हो गई थी। इसके बाद से वह काफी परेशान रहने लगा था। वह बार-बार बाइक नहीं मिलने की बात करता था और चिड़चिड़ा भी हो गया था। रविवार रात भी वह नशे की हालत में घर आया था और सीधे अपने कमरे में सोने चला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *