The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तलाकशुदा महिला को नाबालिग छात्र ने तीन दिनों तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर। जिले के कोनी थाना क्षेत्र में तलाकशुदा महिला को नाबालिग छात्र ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान वह महिला को 72 घंटे तक कमरे में बंद करके रखा। महिला ने किसी तरह मोबाइल से परिजनों को सूचना दी, तब परिजन पुलिस लेकर मौके पर पहुंच गए और महिला को मुक्त कराया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, निरतू में रहने वाले 17 वर्षीय किशोर DCA का छात्र है। कोनी क्षेत्र की 23 वर्षीय महिला से सालभर पहले उसकी जान-पहचान हुई थी। इस दौरान दोनों मोबाइल से बात करते थे। छात्र ने महिला से दोस्ती कर लिया। फिर उनके बीच प्यार हो गया था। बीते सोमवार को किशोर ने महिला को मिलने के लिए बुलाया था। इस पर महिला उससे मिलने गई थी। मगर किशोर ने उससे दुष्कर्म किया। फिर उसके हाथ-पैर को बांध दिया और करीब 72 घंटे तक बंधक बनाकर रखे रहा। कोनी TI सुनील तिर्की ने बताया कि महिला से जबरदस्ती दुष्कर्म करने के बाद किशोर ने उसे बंधक बना लिया। रात भर नाबालिग उसे कमरे में रखे रहा और लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा। मंगलवार को किशोर उसे कमरे में बंद कर ताला लगाकर चला गया। तभी मौका पाकर महिला ने मोबाइल से इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिजन ने पुलिस की टीम को बुलाकर नाबालिग के कमरे तक पहुंच गए मामला सामने आने के बाद पुलिस ने महिला को आरोपी किशोर के चंगुल से मुक्त कराया। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर धारा 342 , 506 , 376 के तहत नाबालिग को गिरफ्तार कर बाल न्यायालय में पेश कर संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *