The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

सरगीपाल के तेंदूपत्ता गोदाम क्रमांक 5 में लगी आग, एक संदिग्ध पकड़ाया

Spread the love

जगदलपुर। बस्तर जिले के सरगीपाल स्थित वन विभाग का तेंदूपत्ता गोदाम क्रमांक 5 में गुरूवार दोपहर अचानक आग लग गई है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक गोदाम रखे बड़ी मात्रा में तेंदूपत्ता जलकर खाक हो चुका था। प्रारंभिक जांच में वन विभाग ने आग लगने की घटना को संदिग्ध माना है। इस आगजनी के मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है, जिससे पूछताछ जारी है। घटना के बाद वन विभााग नुकसान का आकलन कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार सरगीपाल के तेंदूपत्ता गोदाम क्रमांक 5 का निरीक्षण करने के लिए घटना से कुछ देर पहले ही वन विभाग के आला अधिकारी यहां पहुंचे थे, और निरीक्षण कर लौटने के बाद आगजनी की घटना हुई ।
मौके पर पहुंचे बस्तर जिले के सीसीएफ आलोक कुमार तिवारी ने बताया कि वन विभाग के तेंदूपत्ता गोदाम में लगी आग को फायर ब्रिगेड की टीम में तत्काल पहुंचकर काबू कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस आगजनी में लगभग 80 से 100 बोरी तेंदूपत्ता जलने का अनुमान है। सीसीएफ में बताया कि तेंदूपत्ता गोदाम क्रमांक 5 में लगभग ढाई सौ बोरी तेंदूपत्ता रखा गया था, यह तेंदूपत्ता पिछले साल का रखा हुआ था, जिसे बेचा जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है, जिससे पूछताछ जारी है।
उल्लेखनीय है कि 25 मई 2026 को बीजापुर जिले के इटपाल स्थित एक निजी गोदाम में भीषण आग लगने से विभिन्न समितियों का संग्रहित तेंदूपत्ता जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार लगभग 10 करोड़ रुपये की क्षति का अनुमान है। वास्तविक नुकसान का विस्तृत भौतिक सत्यापन वर्तमान में जारी है। शासन ने घटना के कारणों, गोदामीकरण प्रक्रिया, सुरक्षा मानकों के पालन, अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका तथा संभावित वित्तीय क्षति सहित सभी पहलुओं की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। वहीं आज सरगीपाल स्थित वन विभाग का तेंदूपत्ता गोदाम क्रमांक 5 में दूसरी आगजनी की घटना हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *