The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मंत्री के प्रयासों से महज 5 दिन में ही दिव्यांग मोहर पैकरा को मिल गया कृत्रिम हाथ

Spread the love

रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत के प्रयासों से महज 5 दिन में ही दिव्यांग मोहर पैकरा को कृत्रिम हाथ मिल गया है। उल्लेखनीय है कि मंत्री भगत को जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान विकासखंड अंबिकापुर के ग्राम पम्पापुर निवासी मोहर पैकरा द्वारा कृत्रिम हाथ प्रदान करने के लिए आग्रह किया गया था। मंत्री भगत ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल समाज कल्याण विभाग अधिकारियों को दिव्यांग पैकरा को कृत्रिम हाथ प्रदान करने के निर्देश दिए थे। मंत्री भगत ने पैकरा की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्वेच्छानुदान मद से आर्थिक सहायता भी प्रदान की है। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के त्वरित प्रयास से मोहर पैकरा रायपुर के माना आए और उनके हाथ का नाप लिया गया। दूसरे दिन शाम तक कृत्रिम मशीनी हाथ लगा दिया गया। कल प्रैक्टिस करवाकर मोहर पैकरा को वापस घर भेज दिया जाएगा। मोहर पैकरा कृत्रिम हाथ मिलने से खुश हैं, उन्होंने इसके लिए मंत्री अमरजीत भगत और छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor