संकट में जिले की शिक्षा व्यवस्था, 104 शिक्षक स्कूल से ले लिए रिलिब, अब तक नही ली वापस ज्वाइनिंग, घूम रहे शिक्षक

Spread the love

”दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। जिले में शिक्षा व्यवस्था की दुर्गर्भाग्य कहा जाए तो यह बात कोई गलत नही होगा। क्योंकि यहां 104 व्यख्याता और शिक्षक शहर में खाली घूम रहे है। इसके कारण स्कूलों में पढ़ाई ही नही हो रही है।
दअरसल शिक्षा विभाग ने व्याखायता व शिक्षको का स्थान्तरण आदेश जारी किया गया था। पहले तो एकतरफा स्थान्तरण कर दिया गया था। जिसमें अधिक शिक्षक जिले से दूसरे जिले जा रहे थे जबकि कबीरधाम आने वाले शिक्षकों की संख्या नही के बराबर थी। इससे जिले कि पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। इस खबर को प्रमुखता से प्रसारित करने के बाद करीब 104 शिक्षा को जिला शिक्षा अधिकारी ने रिलीब नही किया, लेकिन ये 104 शिक्षक स्कूल से रिलिब ले लिए थे। जबकि रिलिब नही करने के बाद इन 104 शिक्षको को वापस अपने स्कूल में ज्वाइन करना चाहिये, लेकिन ऐसा न कर शिक्षक खाली घूम रहे है। उन्हें अन्य स्कूल के लिए न तो रिलिब किया जा रहा है और न ही शिक्षक स्कूल जाकर पढ़ाई करवा रहे है। यानी 104 शिक्षक अधर में अटके हुए है। इन सब के बीच हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूल के बच्चों की पढ़ाई सबसे अधिक प्रभावित हो रही है।
जिला शिक्षा अधिकारी गम्भीर नही
शासन ने अधिक शिक्षको का स्थान्तरण कर दिया था। इसके बाद रिलिब करने रोक लगा दिया गया था। जिसमे से 104 शिक्षक स्कूल से रिलिब हो गए, लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से रिलिब नही हुए, ऐसे 104 शिक्षक स्कूल भी नही जा रहे है। जबकि जिला शिक्षा अधिकारी को संशोधित आदेश नही आते तक सभी 104 शिक्षक अपने स्कूल में जाकर पढ़ाई कराने आदेश जारी किया जाना चाहिए। जबकि बच्चों की पढ़ाई अधिक प्रभावित हो रही है। लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी गम्भीर दिखाई नही दे रहे है। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी एमके गुप्ता का कहना है, 105 शिक्षा स्कूल से रिलिब हो गए है और हमने रिलिब नही किया। जो भी शिक्षक कार्यालय आते है उन्हें स्कूल में ज्वाइन करने कहा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.