The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

खबर का हुआ असर: कम्पनी ने जमा की बिजली का बिल, शुरू हुआ सिग्नल, 6 माह से नही जमा किया था बिल

Spread the love

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। कवर्धा शहर में एक मात्र सिग्नल वाला चौक है यानी यातायात के दबाव व चार मुख्य मार्ग के चौक में वर्षों पहले सिग्नल लगाया गया है। लेकिन इस सिग्नल का बिल कम्पनी ने जमा नही किया था यह खबर प्रकाशित होने के बाद कम्पनी ने बिल जमा कर दिया है। कवर्धा शहर मे एक मात्र सिग्नल चौक में सिग्नल तो लगा है, लेकिन इसका बिजली का बिल रायपुर के कोई राघव इंटरप्राइजेज द्वारा जमा किया जाता है। लेकिन व पिछले 6 माह से बिल जमा नही किए है। इसके कारण करीब एक सप्ताह पहले विधुत विभाग ने सिंग्नल का कनेक्शन ही काट दिया है। इसके कारण यहां के लाल, पीला और हरा पत्ती जल नही रहा था। यह खबर प्रकाशित होने के बाद कम्पनी ने बिल जमा कर दिया अब फिर से सिग्नक चालू हो गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor