The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी में गया युवक की डेम में डूबने से हुई मौत घर में छाया मातम

Spread the love

”नरेश भीमगज जर्नलिस्ट”

कांकेर। शहर से सटे ग्राम मनकेशरी डेम में दोस्तो के साथ पिकनिक मनाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार रामनगर निवासी फरीद कुरैशी अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने मनकेशरी डेम गया हुआ था। पार्टी के बाद भीषण गर्मी से राहत पाने डेम में नहाने लगे, इसी दौरान फरीद पत्थर पर चढ़ गया व उसका पैर फिसल गया व फरीद का सिर पत्थरों पर टकराने से वह गिर गया व गड्ढे में डूबने से उसकी मौत हो गई।
घटना के तुरंत बाद दोस्तो ने ग्रामीणों की मदद से युवक को निकालने का प्रयास किया गया व सूचना पर शाम 7 बजे के बाद गोताखोरों की टीम भी वहां पहुँची पर अंधेरा होने के कारण युवक का पता नहीं चल पाया जिसके बाद रात 10 बजे टीम वापस लौट गई व अगली सुबह 6 बजे पहुचकर दोस्तो के बताए स्थान पर ढूंढने का प्रयास किया और आज सुबह 8 बजे उसके शव को डेम से बाहर निकाला गया। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor