The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeMadhya Pradesh

घर में अकेले रह रहे बुजुर्ग की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या की आशंका

Spread the love

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बलपुरवा बस स्टैंड के पास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घर में अकेले रह रहे 81 वर्षीय रिटायर्ड बैंक कर्मचारी जगदीश प्रसाद मिश्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नग्न और खून से लथपथ हालत में मिला। रोज की तरह घर में खाना बनाने आने वाली महिला जब उनके घर पहुंची तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए और उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, वहीं शहडोल पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे हत्या मान रही है और आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात बदमाश चोरी की नीयत से घर में घुसे होंगे, और विरोध करने पर बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है, जबकि हत्या की असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *