The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से बिजली का पोल हुआ क्षतिग्रस्त,वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love


रायपुर । तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर बिजली पोल टकरा गई, इससे बिलजी का पोल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया तथा बिलजी के तार भी टुट गए। इस वजह से 8 से 10 घरों में विद्धुत सप्लाई बंद हो गया। घटना की रिपोर्ट सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक कनिष्ठ अभियंता बूढापारा जोन (नगर संभाग मध्य ) छ.रा.वि.वि.कं.मर्या.रायपुर के पद पर पदस्थ मनोज कुमार ध्रुव 40 वर्ष ने 26 जून को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रविवार को सुबह 7 बजे वाहन क्रमांक CG12AR-1827 के गाडी चालक / मालिक द्वारा लापरवाही पूर्वक गाडी चलाते हुए निम्न दाब पोल जो कि सूर्या अपार्टमेंट कटोरा तालाब के पास स्थापित है जिसे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त किया है उक्त के संबंध मे आवेदक द्वारा लिखित आवेदन पेश करने पर अवलोकन पर प्रथम दृष्टया अपराध धारा 279 भादवि, विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 139 का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। लापरवाही पूर्वक गाडी चलाते हुए निम्न दाब पोल जो कि सूर्या अपार्टमेंट कटोरा तालाब के पास स्थापित है जिसे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त किया गया है जिससे लगभग 8 से 10 घरो की विद्युत सप्लाई बंद हो गई है एक स्पान (LT) तार टूट गया है । विद्युत लाईन बहाल करने के लिए क्षतिग्रस्त पोल के स्थान मे नया पोल एवं एक स्पान 5 तार खीचना आवश्यक है। अत: वाहन क्रमांक CG-12AR-1827 के द्वारा छ.रा. वि.वि.कं.लि. रायपुर को लगभग 40200/- चालिस हजार दो सौ रूपये का नुकसान हुआ है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor