The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

धारा 144 लागू होने के बाद भी प्रशासन ने लगाई जनसुनवाई,कोरोना गाइडलाइन की उड़ाई धज्जियां

Spread the love

बेमेतरा। बेमेतरा जिले में धारा 144 लागू होने के बाद भी प्रशासन ने जनसुनवाई लगाई है। वही कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाते हुए प्रशासनिक अधिकारी और दर्जनभर से ज्यादा ग्रामीण शामिल हुए। दरअसल, कोरोना के तीसरी लहर दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। जिसको देखते हुए जिले में धारा 144 लागू किया गया है। लेकिन इसके बाद भी प्रशासन ने जनसुनवाई लगाई है। वही कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाते हुए प्रशासनिक अधिकारी और दर्जनभर से ज्यादा ग्रामीण शामिल हुए है। जिले के बेरला ब्लाक के ग्राम बोरिया में नीरगंगा इस्पात प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने स्पंज आयरन फैक्ट्री को लगाने को लेकर ग्रामीण विरोध कर रहे है। कंपनी और ग्रामीणों के बीच विवाद को सुलझाने प्रशासन ने जनसुनवाई लगाई है। और ये जनसुनवाई कोरोना गाइडलाइन की खुले आम धज्जियां उड़ाई जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor