The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

डाक मतपत्र से मतदान हेतु 4 स्थानों पर सुविधा केंद्र स्थापित

Spread the love

“नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। लोकसभा निर्वाचन 2024 में निर्वाचन कर्तव्य पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान हेतु सुविधा केन्द्र तथा अनिवार्य सेवाओं के मतदाताओं को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने हेतु पोस्टल वोटिंग सेन्टर बनाया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर जिले में 04 सुविधा केंद्र एवं 01 पोस्टल वोटिंग सेंटर बनाया गया है। जारी आदेश के अनुसार स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल भानुप्रतापपुर में स्थापित सुविधा केन्द्र में 17 अप्रैल 2024 को प्रातः 09 से 5 बजे तक, जनपद पंचायत पखांजूर में 18 अप्रैल 2024 को प्रातः 09 से 5 बजे और लाईवलीहुड कॉलेज अंतागढ़ में 19 अप्रैल 2024 को प्रातः 09 से 5 बजे तक संबंधित क्षेत्र के थाना के पुलिसकर्मी एवं वनमण्डल भानुप्रतापपुर (पूर्व/पश्चिम) के सुरक्षा कर्मी मतदान करेंगे। इसी प्रकार कार्यालय संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन, तृतीय तल, जिला मलेरिया कार्यालय के पास स्थापित सुविधा केंद्र में अन्य जिलों में पदस्थ अधिकारी और कर्मचारी 17 अप्रैल और 18 अप्रैल 2024 को प्रातः 09 से 05 बजे और उड़नदस्ता, वेब कास्टिंग, कन्ट्रोल रूम के अधिकारी-कर्मचारी और शासकीय वाहन चालक 19 अप्रैल को 2024 को प्रातः 09 से 05 बजे, पुलिसकर्मी एवं वनमण्डल कांकेर के सुरक्षा कर्मी हेतु 20 अप्रैल और 22 अप्रैल 2024 को प्रातः 09 से 05 बजे तथा होमगार्ड कर्मचारी 21 अप्रैल और 23 अप्रैल 2024 को प्रातः 09 से 05 बजे मतदान करेंगे। शेष सभी छूटे हुए कर्मचारी 24 और 25 अप्रैल 2024 को प्रातः 09 से 05 बजे को मतदान कर सकते हैं। इसके अलावा कांकेर कार्यालय संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन, तृतीय तल, कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के पास स्थापित पोस्टल वोटिंग सेन्टर में 17, 18, 19 अप्रैल 2024 को प्रातः 09 से 05 बजे अनिवार्य सेवा वाले मतदाता डाक मतपत्र से मतदान कर सकते हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor