उधार में दिए रुपये का तकादा करने पर ससुर ने पुत्रवधू को मारी गोली
यूपी। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक व्यक्ति ने उधार की रकम का तकादा करने पर सगे बेटे की पत्नी को जान से मारने की नीयत से गोली मार दी। ससुर द्वारा गोली मारे जाने के जानलेवा हमले में घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुत्रवधू पर जानलेवा हमले की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार होने की कोशिश कर रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
यह मामला असमोली थाना इलाके के हर सिंहपुर गांव का बीते शुक्रवार का है। गोली मारे जाने के जानलेवा हमले में घायल महिला कैसर के पति मुस्लिम का कहना है कि कुछ समय पूर्व उसके पिता तस्लीम ने कारोबार करने के मकसद से उससे 5 लाख रुपए उधार लिए थे। बीते शुक्रवार को उसने पैसे वापस मांगे क्योंकि उसे मकान बनवाने के लिए रुपये की जरूरत थी। रुपये वापस मांगने के अंदाज से ससुर भड़क गए और पिस्तौल से अपनी बहु पर जानलेवा हमला कर दिया। ससुर द्वारा गोली चलाए जाने से महिला बाल-बाल बच गई, गोली उसके हाथ में लगी।
ससुर द्वारा पुत्र वधू को गोली मारे जाने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने गोली लगने से घायल हुई महिला को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है, पुत्रवधू पर जानलेवा हमले के आरोप में पुलिस ने आरोपी समेत 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद पुत्र वधू पर जान लेवा हमले के आरोपी ससुर तसलीम को गिरफ्तार कर लिया है।