The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

एएसआई से तंग आकर पंचायत सचिव ने फांसी लगाकर की खुदकुशी,जाने पूरी खबर

Spread the love

रायपुर । तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के खरौरा में पंचायत सचिव ओंकार प्रसाद वर्मा 56 वर्ष ने 26 दिसंबर को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत रजिया के पंचायत सचिव ने अपने घर देवरी में फांसी लगाकर खुदकुशी की है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो छत पर लगे लोहे के सरिए में रस्सी के सहारे शव लटक रहा था। पुलिस ने शव को उतरवा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। मरने से पहले पंचायत सचिव ने अपने परिचितों को वॉट्सऐप पर 2 पेज का सुसाइड नोट भेजा है। इसमें पंचायत सचिव ने तिल्दा नेवरा थाने में पदस्थ एएसआई रमेश कुमार शर्मा से तंग आकर खुदकुशी करने की बात लिखी है। इसके बाद एएसआई को लाइन अटैच कर दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *