The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मालगाड़ी की चपेट में आने से मादा हाथी की मौत

Spread the love

रायगढ़। मालगाड़ी की चपेट में आकर एक मादा हाथी गंभीर रूप से घायल हो गई। हथिनी ने वन विभाग की टीम के इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद मौके पर ही हाथियों का एक झुंड डटा रहा, इसके कारण वन विभाग और रेस्क्यू टीम को पास जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
यह मामला घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के चारमार गांव का है। बताया जा रहा है कि कोयला परिवहन वाली रेल लाइन से मालगाड़ी गुजर रही थी, तभी 45 साल की जंगली मादा हथिनी मालगाड़ी की चपेट में आ गई। ट्रेन की टक्कर लगने से उसके एक पैर में गंभीर और गहरी चोट आई है, इसके कारण वो दर्द से कराहने लगी। हाथी की आवाज सुनकर उसके दल के अन्य हाथी वहां जमा हो गए। आखिर में हथिनी ने उपचार से पहले ही दम तोड़ दिया। अब शव को पोस्टमार्टम के बाद दफनाने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *