The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

विशाखापट्‌टनम से पंजाब जा रही ट्रेन की बोगी में लगी आग,भिलाई स्टेशन पर पाया काबू

Spread the love

रायपुर । विदेश से आने वाले कोल को विशाखापट्‌टनम के बंदरगाह तक पहुंचने के बाद गुड्स ट्रेन में लोड किया जाता है। इसके बाद यह कोयला डिमांड के मुताबिक अलग-अलग राज्यों को भेजा जाता है। जिस गुड्स ट्रेन की बोगी में आग लगी वह विशाखापट्‌टनम से पंजाब जा रही थी। ट्रेन की हर बोगी को अच्छे तरीके से कवर किया गया था। गुरुवार शाम 6-7 बजे रायपुर से भिलाई तीन के बीच रास्ते रास्ते में गार्ड ने देखा कि बीच की एक बोगी से धुंआ उठ रहा है। इसके बाद इसकी जानकारी रेलवे प्रशासन और आरपीएफ को दी गई।जैसे ही ट्रेन भिलाई नगर स्टेशन पहुंची, पहले से मुस्तैद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *