The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नेशनल हाईवे में सीमेंट से भरी चलती ट्रक पर लगी आग,वाहन चालक बाल बाल बचा

Spread the love

“नरेश कुमार की रिपोर्ट”

कांकेर। लखनपुरी नेशनल हाईवे पर आधी रात चलती ट्रक में लगी आग सीमेंट भरकर रायपुर से कांकेर आ रही थी ट्रक किसी तरह चालक बचा मौके पर पहुँची पुलिस जिसके बाद पुलिस द्वारा कांकेर की दमकल दल को सूचना दी गई दमकल दल के पहुँचने के बाद आग पर काबू पाया गया। वाहन का सामने का हिस्से बुरी तरह जल गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की रात करीब 2.30 बजे लखनपुरी पेट्रोल पंप के पास नेशनल हाईवे पर रायपुर से सीमेंट भरकर कांकेर की ओर आ रही चलती ट्रक से अचानक धुंआ निकलना शुरू हुआ जिसके बाद वाहन चालक द्वारा गाड़ी को जैसे ही रोका गया वैसे ही अचानक ट्रक आग की लपेटो में जलने लगी जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। ट्रक क्रमांक सीजी 04 DW 3580 अमृत सिंह रायपुर का बताया जा रहा जिसका चालक अरविंद यादव ट्रक को चला रहा था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *