The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पति की लंबी उम्र और अखंड सुहाग की कामना के लिए सुहागिने रखेंगी व्रत

Spread the love

रायपुर । पति की लंबी आयु और अखंड सुहाग की कामना के लिए सुहागिने रखेंगी रविवार को करवा चौथ का व्रत,यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। निर्जला व्रत रखकर सुहागिनें पूजा करके चांद देखने के बाद व्रत का पारण करती हैं। उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश का यह पर्व अब देशभर में मनाया जाने लगा है। इस पर्व को लेकर राजधानी समेत प्रदेश के अन्य शहरों में भी विशेष उत्साह छाया है।
राजधानी के चौक —चौराहों से सहित प्रमुख बजारों में करवा चौथ के लिए लोग खरीदारी के लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। आज के दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रख पति की अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की प्रार्थना कर शाम को करवा माता की पूजा करके चांद देख कर उपवास तोड़ेंगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor