The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना,भाजपा ने स्काई योजना बनाई थी, जिसे कांग्रेस ने बंद कर दिया

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी इन दिनों कांग्रेस सरकार पर काफी आक्रामक दिख रही है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह मौका मिलते ही राज्य सरकार के अलावा कांग्रेस आलाकमान तक पर हमला बोलने से नहीं चूकते।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस की सरकार बनने पर युवाओं को मोबाइल फोन मुफ्त बांटने का ऐलान किया है। इसी वजह डॉ. रमन ने अब प्रियंका गांधी से सवाल किया है।

अपने ट्वीट में डॉ रमन ने लिखा- छत्तीसगढ़ में महिलाओं और बेटियों को स्मार्ट फोन देने भाजपा ने स्काई योजना बनाई थी, जिसे कांग्रेस ने दुर्भावनावश बंद कर लाखों स्मार्टफोन कबाड़ में फेंक दिए। प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में बेटियों को स्मार्ट फोन देने का वादा कर रही हैं। तो फिर छत्तीसगढ़ की बेटियों से छल क्यों।

डा रमन के सवाल पर कांग्रेस का जवाब प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने इस ट्वीट पर जवाब देते

सुशील आनंद शुक्ला ट्वीट किया कि.. रमन सिंह आपने कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार की नीयत से स्काई योजना लागू की थी, जिसमें बांटे गए मोबाइल घटिया क्वालिटी के थे। आपने बच्चों को जो टेबलेट दिया वह कभी चले ही नहीं, नीयत का फर्क है। प्रियंका महिलाओं को सशक्त करना चाहती हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor